लखनऊ, जनवरी 3 -- यूपी में कोडीनयुक्त कफ सिरप की आपूर्ति में वर्ष 2024-25 में कई गुना इजाफा होना पाया गया है। कफ सिरप व एनडीपीएस श्रेणी की औषधियों के अवैध भंडारण, क्रय-विक्रय, वितरण और अवैध डायवर्जन पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की कार्रवाई के विश्लेषण में यह तथ्य सामने आए हैं। हालांकि, एफएसडीए की छापेमारी में इस काम में लगीं तमाम फर्में विक्रय बिल प्रस्तुत करने में असफल रहीं। कई फर्में केवल कागजों पर ही सिरप का क्रय-विक्रय दर्शा सकीं। एफएसडीए से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2024-25 में ऐबोट हेल्थ केयर द्वारा निर्मित फेंसिडिल की 2.23 करोड़ से अधिक बोतलें, लैबोरेट फार्मास्युटिकल्स द्वारा निर्मित एस्कॉफ की 73 लाख से अधिक बोतलें और अन्य कंपनियों द्वारा निर्मित लगभग 25 लाख अधिक बोतलों की आपूर्ति दर्ज मिली। इनका चिकित्सीय उपयोग प्...