देहरादून, जुलाई 3 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि बीते साढ़े चार साल में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ राज्य में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। धामी ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के दौरान यह जानकारी दी। सीएम ने इस कार्यक्रम में 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जिनमें 182 अभ्यर्थी उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन पीसीएस परीक्षा-2024 में चुने गए हैं जबकि 5 अभ्यर्थी कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित हुए हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर की होगी जांचनकल विरोधी कानून को बताया बदलाव की वजह सीएम ने इस दौरान कहा कि युवाओं का सरकारी भर्ती की प्रक्रिया में विश्वास बढ़ा है ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य म...