बीते दिनों हुई बारिश की वजह से साफ हुई दिल्ली की हवा, CAQM ने हटाईं ग्रैप-1 की पाबंदियां
नई दिल्ली, मई 29 -- दिल्ली में बीते दो-तीन दिनों के दौरान हुई बारिश के बाद शहर की हवा साफ हो गई है, और वायु प्रदूषण में भी कमी आई है, जिसे देखते हुए CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने शहर में लागू ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) स्टेज-1 के प्रतिबंधों को शुक्रवार को वापस ले लिया।कब लागू होता है ग्रैप-1 बता दें कि ग्रैप का पहला चरण तब शुरू होता है जब AQI 201 से 300 के बीच होता है। वहीं दूसरा चरण तब शुरू होता है जब AQI 301 से 400 के बीच होता है, तीसरी स्टेज 401 से 500 के बीच शुरू होता है और चौथा चरण तब शुरू होता है जब AQI 450 से ज्यादा हो जाता है। (खबर अपडेट हो रही है.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.