सराईकेला, मई 20 -- सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी पुलिस ने मानवीय संवेदना और मुस्तैदी का परिचय दिया है। प्रयासों के बदौलत विगत 13 दिनों से लापता 18 वर्षीय लड़की अंजली मुदी को मंगलवार को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने लड़की को तमिलनाडु के चेन्नई से बरामद किया है। ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते बताया कि सीनी ओपी क्षेत्र के पदमपुर गांव निवासी अमूल्य मुदी की 18 वर्षीय पुत्री अंजली मुदी बीते 6 मई की शाम को अपने परिजनों से किसी बात पर नाराज हो गई थी। नाराजगी में वह घर से बिना बताए निकल गई और अपनी एक सहेली के साथ चेन्नई चली गई。

परिजनों द्वारा खोजबीन अंजली के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन की। सभी रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर पता लगाने के बाद भी जब उसका कोई सु...