सराईकेला, मार्च 21 -- सरायकेला: बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण गैरेज चौक स्थित मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण यह तालाब जैसी नजर आ रही है। ज्ञात हो कि यह सड़क चाईबासा-खरसांव-टाटा की मुख्य सड़क है जो एन एच 33 को जोड़ती है ।जलजमाव की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कई दुपहिया वाहन और ऑटो-रिक्शा पानी के बीच ही खराब होकर बंद हो गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे स्थित दुकानों और घरों के सामने पानी जमा होने से लोगों का निकलना दूभर हो गया है। राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नालियों की समय पर सफाई न होने और खराब जल निकासी व्यवस्था के कारण हर साल यह स्थिति बनती है। प्रशासन के "सब ठीक है" के दावों की पहली बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.