नई दिल्ली, मार्च 18 -- महाराष्ट्र का आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) बीड में एक फर्जी धार्मिक न्यास की जांच कर रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस न्यास ने एक विवादास्पद अंतर्राष्ट्रीय संगठन से धन प्राप्त किया था। विधानसभा में सतेज पाटिल (कांग्रेस) के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्य के गृह विभाग के प्रभारी फडणवीस ने बताया कि बीड जिले के माजलगांव तालुका के पत्रुद गांव में गुलजार-ए-रजा नाम से एक फर्जी न्यास बनाया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अहिल्यानगर स्थित संगठन फैजान-ए-कंजुल ईमान भिंगर के लाइसेंस नंबर का इस्तेमाल करके 4.73 करोड़ रुपये हासिल किए और पांच बैंक खाते खोले। फडणवीस ने बताया कि इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उनमें से दो को आठ जनवरी को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.