हाजीपुर, फरवरी 10 -- हाजीपुर। सं.सू. मड़ई रोड स्थित बीडी बुद्धा स्कूल में दो दिवसीय कार्यक्रम में 'सांस्कृतिक और पुरस्कार वितरण समारोह' का आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष (राजद) आलोक मेहता, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद राय, पूर्व महुआ विधायक डॉ मुकेश कुमार रौशन, अजय कुशवाहा, सुनील कुमार, राजेश कुमार एवं अन्य अतिथि गण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक, अभिनय एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। आलोक मेहता ने कहा कि शिक्षा के साथ- साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और समग्र व्यक्तित्व के विकास पर भी बल देने के लिए प्रेरित किया, वही पूर्व प्राचार्य राजेंद्र राय ने वि‌द्यालय क...