नैनीताल, अप्रैल 1 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला अस्पताल बीडी पांडे में अनुबंध का नवीनीकरण न होने के कारण सीटी स्कैन मशीन ठप पड़ गई है। बुधवार को नैनीताल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए दर्जनों मरीजों को बिना जांच कराए ही मायूस होकर लौटना पड़ा।अस्पताल ने जनवरी 2022 में 'डॉक्टर्स फॉर यू' संस्था के साथ अनुबंध किया था, जो पिछले साल नवंबर में ही समाप्त हो गया। अस्थायी तौर पर रखे गए टेक्नीशियन का कार्यकाल भी 31 मार्च को पूरा हो गया। वर्तमान में मशीन चलाने के लिए अस्पताल के पास कोई तकनीकी कर्मचारी नहीं है। अस्पताल में हर माह औसतन 30 से 40 मरीज सीटी स्कैन के लिए आते हैं। जनवरी 2022 से शुरू हुई इस सेवा से गरीब मरीजों को बड़ी राहत मिल रही थी, लेकिन अब प्रबंधन की लापरवाही से यह सुविधा ठप है। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन के पास संचालन के लिए कोई ठोस विकल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.