नैनीताल, अप्रैल 16 -- नैनीताल। शहर के बीडी पांडे अस्पताल में एक युवक पर बाथरूम से टोंटी चोरी करने का आरोप लगा है। अस्पताल स्टाफ ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक युवक अस्पताल के बर्न वार्ड के बाथरूम में गया था। उसके बाहर आने के बाद जब वहां भर्ती मरीज के तीमारदार बाथरूम में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि नलों से टोंटी गायब थी और पानी लगातार बह रहा था। इस पर उन्होंने तत्काल अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वही युवक दोबारा बाथरूम में गया, जिस पर तीमारदारों को शक हुआ। उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा और युवक को बाथरूम से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.