बीडी पांडे अस्पताल में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
नैनीताल, मई 12 -- नैनीताल, संवाददाता। बीडी पांडे जिला अस्पताल में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी नर्सिंग अधिकारियों और कर्मचारियों को नर्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नर्सों की सेवा भावना, समर्पण और मरीजों के प्रति उनकी निस्वार्थ भूमिका को याद किया। कहा कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस प्रतिवर्ष 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिवस स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की अहम भूमिका और उनके अथक परिश्रम के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर होता है। यह भी पढ़ें- हमारी नर्सें हमारा जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.