पटना, अप्रैल 24 -- बीडी कॉलेज एनएसएस, सेहत केंद्र और ग्लोबल ऑथोपेडिक फोरम के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय देर आएं, दुरुस्त आए सफलता के दस सिद्धांत रखा गया था। इस मौके पर डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एकाग्र, अनुशासित एवं दृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन विशाल विजय ने की। वहीं सेहत केंद्र द्वारा निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर में विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य परामर्श एवं सामान्य जांच की सुविधा प्रदान की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में डॉ. कर्नल विवेकानंद उपाध्याय, डॉ. रोहित राज, डॉ. कोमल प्रिया, डॉ. अमन सिंह एवं डॉ. मनीष कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.