बीडी कॉलेज : नशामुक्त भारत अभियान के तहत किया जागरूक
पटना, अगस्त 22 -- बीडी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और एनसीसी (एनसीसी) के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि पटना के ब्रह्माकुमारी उमा बहन ने नशामुक्ति के लिए राजयोग और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि ब्रह्माकुमारी साक्षी बहन ने लोगों को योग और ध्यान का अभ्यास कराया। भाई हरेंद्र ने नशा की समस्या एवं नशामुक्ति पर विषय प्रवेश कराया। इसका उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक नशामुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। प्राचार्य ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति, बल्कि परिवार, शिक्षा, सामाजिक जीवन और राष्ट्र के विकास को भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.