फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य और बसपा नेता अमित कुमार जाटव समेत दर्जनों लोग समाजवादी पार्टी में शमिल हो गये। पार्टी के जिला सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि बढृपुर ब्लाक के अध्यक्ष मुख्तार आलम के प्रयास से क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा आजाद राजपूत, सुहेल अंसारी, अमित श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी राजपूत, श्रीकृष्ण राजपूत आदि ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने पार्टी में शामिल हुये लोगों का स्वागत किया। अजीत यादव , इलियास मंसूरी, कमल हसन, विवेक भारद्वाज, मुजाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.