नई दिल्ली, जून 4 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लालगंज थाना क्षेत्र स्थित मंझरिया गांव के समीप खेत में गुरुवार की सुबह एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बीडीसी सदस्य के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हत्या किए जाने की गवाही दे रहे थे। उसकी बाइक थोड़ी दूरी पर खड़ी पड़ी थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। लालगंज थाना क्षेत्र स्थित मंझरिया गांव के कुछ लोग गुरुवार की सुबह मॉर्निंगवॉक पर निकले थे। उन्होंने एक खेत में नग्न हालत में पड़ा युवक का शव देखा और शोर मचाया। उनका शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। लालगंज थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। शव तकरीबन 35 साल के युवक का था। उसके चेहरे व शरीर केअन्य ह...