रुद्रपुर, मार्च 28 -- खटीमा, संवाददाता। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गांवों की विभिन्न समस्याएं प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के पोलों की कमी, नए कनेक्शनों पर निशुल्क तार उपलब्ध कराने, जल जीवन मिशन के तहत नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने और पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। सदस्यों ने कहा कि इन मूलभूत समस्याओं के समाधान में देरी से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि प्रत्येक ग्राम सभा में एएनएम सेंटर संचालित किए जा रहे हैं और वहां स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से दी जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.