रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- सितारगंज, संवाददाता। खंड विकास कार्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीसी बैठक में बिजली, पानी, राशन, बाल विकास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवासीय योजना से जुड़ी जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल की अध्यक्षता में बैठक में गांव नकहा के प्रधान ने ग्राम पंचायतों में बिजली के पोलों पर झूलते तारों समस्या को उठाया। साथ ही, उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए सड़कों कारण आमजनों को आने-जाने में हो रही समस्या रखीं। सुरेंद्रनगर की प्रधान सुमन हालदार ने कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड जारी किए गए हैं। जबकि 2011 से अब तक करीब 35 फ़ीसदी आबादी बढ़ गई है। कई पात्र परिवारों को राशन नहीं मिल पा रहा है। कहा कि बाल विकास परियोजना के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को पक्का भवन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.