बागेश्वर, दिसम्बर 18 -- बागेश्वर, संवाददाता। बागेश्वर की पहली बीडीसी बैठक में अव्यवस्थाओं पर मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी की भौहें तन गईं। नाराज सीडीओ ने इसके लिए खंड विकास अधिकारी और सहायक खंड विकास अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है। दोनों अधिकारियों का दिसंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोनों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। भविष्य में इस तरह की अव्यवस्था की पुनरावृत्ति नहीं होने के कड़े निर्देश दिए हैं। बागेश्वर बीडीसी की पहली बैठक 16 दिसंबर को आयोजित की गई थी। बैठक में ग्राम प्रधानों ने अधिकारियों के फोन नंबर नहीं उठने की शिकायत की। साथ ही बजट नहीं होने की भी बात की। पूरी बैठक में ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य नाराज दिखे। सीडीओ आरसी तिवारी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में साउंड व्यवस्था और अन्य सभी प्रकार की अव्यवस्थाओं पर उन्हों...