छपरा, जनवरी 22 -- डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग पुलिस ने कहा- वरीय पदाधिकारी को मामले से करा दिया गया है अवगत गड़खा, एक संवाददाता। मिडिल स्कूल मोतीराजपुर और प्राइमरी स्कूल औंढा में हुई मिट्टी भराई और फेवर ब्लॉक सोलिंग कार्य की मजदूरी व सामग्री मद के रुपये के गबन का आरोप लगा थाने में इसकी शिकायत की गई है। यही डीएम को भी आवेदन देकर इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। गड़खा प्रखंड की मोतीराजपुर पंचायत की समिति सदस्या तसीरन बीबी ने दोनों जगह आवेदन देकर कहा है कि उनके द्वारा मिडिल स्कूल मोतीराजपुर और प्राइमरी स्कूल औंढा में मिट्टी भराई और फेवर ब्लॉक सोलिंग कार्य की अनुशंसा की गई थी। पंचायत समिति की बैठक में योजना की स्वीकृति भी मिली। नियमानुसार प्राक्कलन बनाकर कार्य शुरू कराया गया, जिसमें स्थानीय मजदूरों से काम कराया गया...