अल्मोड़ा, जून 17 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। ताड़ीखेत ब्लाक के टाना पन्याली में बीडीसी सदस्य नीरज सिंह मेहरा ने अपने निजी खर्च से गांव में सीसी मार्ग का निर्माण कराया है। यह महत्वपूर्ण मार्ग लंबे समय से बदहाल था। ग्रामीणों ने नीरज के प्रयासों की सराहना की है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में मार्ग बदहाल हो जाता था। इसी मार्ग से बच्चे भी स्कूल आते जाते रहते हैं। जनहित को देखते हुए बीडीसी सदस्य नीरज सिंह मेहरा ने अपने स्तर पर इस मार्ग का निर्माण कराया, जिससे अब लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। मेहरा ने बताया कि आगे भी वह विकास कार्यों के लिए पीछे नहीं हटेंगे। यह भी पढ़ें- बीडीसी ने निजी खर्च से बनाया सीसी मार्ग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...