जौनपुर, मई 28 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र सुरिस गांव में मंगलवार की रात चोरों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के बंद घर में छत के रास्ते घुसकर कमरे का ताला तोड़ दिया और करीब पांच लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिवार के लोग पहुंचे तब चोरी की जानकारी हुई। क्षेत्र के सुल्तानपुर मार्ग स्थित सुरिस गांव आंबेडकर प्रतिमा के समीप गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र कुमार पुत्र श्रीराम दर्शन अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम के चलते पूरा परिवार ताला बंद करके आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल सुक्खीपुर गांव में गया हुआ था। इसी दौरान घर को बंद देख चोरों ने बगल के एक मकान के रास्ते छत पर चढ़कर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर कमरे में घुस गए। आलमारी का ताला तोड़कर सोने का एक हार...