बोकारो, फरवरी 17 -- बोकारो जिला क्रिकेट संघ की मैनेजिंग कमेटी की बैठक सेक्टर 5 स्थित बीडीसीए कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसकी जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश रंजन ने दी। बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार एलीट ग्रुप लीग के मैच 28 फरवरी से सेक्टर 3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड व चास कॉलेज चास के मैदान में खेले जाएंगे। एलीट ग्रुप लीग ट्रॉफी का नामकरण मैच शुरू होने के पूर्व कर ली जाएगी। बैठक में प्रथम बोकारो प्रीमियर लीग कराने पर सहमति बनी। प्रीमियर लीग में पांच टीमें रहेंगीं। पांच टीमों के लिए खिलाड़ियों की सूची तैयार करने की जिम्मेवारी अनिल कुमार, कुंदन सिंह, अजय कुमार, अजय पाठक व वकील अहमद को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.