लातेहार, फरवरी 28 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बालुभांग पंचायत निवासी मनीष कुमार सिंह पिता स्व़ धर्मेंद्र सिंह ने बीडीओ से सूचना अधिकार अधिनियम के तहत बालुभांग पंचायत में विभिन्न मदों से क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी मांगी है। मनीष ने बताया कि बालुभांग पंचायत में मनरेगा,15 वीं वित्त तथा इन कार्यो के बदले वेंडर द्वारा भुगतान की ग्राम वार जानकारी वितीय वर्ष 2015 से जनवरी 2026 तक कि मांगी गई है। सूचना जन अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मैंने पोस्टल ऑर्डर के साथ स्पीड पोस्ट किया हूं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...