उरई, मार्च 16 -- जालौन। ग्राम रोजगार सेवक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों ने सोमवार को मनरेगा कर्मचारी नवागंतुक बीडीओ प्रशांत कुमार से मिले। उन्होंने बीडीओ को बताया कि बीते नौ महीनों में प्रमुख पर्व दशहरा, दीपावाली, होली, नवरात्रि के अलावा वैवाहिक तिथियां भी निकल गई है। शादी और पर्व पर घरों में अधिक खर्च होता है। इसके बाद भी उन्हें बीते नौ माह से मानदेय का भुगदान नहीं किया गया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश के 12 प्रदेशों में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मानव दिवस सृजित करने पर प्रशंसा की थी। सर्वाधिक मानव सृजन में सहयोग करने वाले कर्मचारियों को मानदेय तक नहीं मिल पा रहा है। यह संविधान के अनुच्छेद 21 में वर्णित जीवन के अधिकार का उल्लंघन है। मानदेय का नौ माह से भुगतान न होने के कारण उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.