गौरीगंज, मार्च 18 -- अमेठी। ग्राम पंचायत दरखा निवासी राम अचल पांडेय ने खण्ड विकास अधिकारी अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर आवास निर्माण में लगी मजदूरी दिलाने की मांग किया है। बुधवार को बीडीओ को प्रार्थना पत्र देते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास मिला हुआ था और वह पूर्ण हो गया है। लेकिन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उन्हें मजदूरी का पैसा नहीं दे रहे हैं। जिससे वह मजदूरी का भुगतान नहीं कर पा रहा है। बीडीओ ने कहा कि मामले की जांच कराकर मजदूरी दिलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.