बीडीओ समेत चार पर कोर्ट ने दिया एफआईआर का आदेश
समस्तीपुर, मई 10 -- रोसड़ा,एप्र। व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम प्रथम सिकन्दर पासवान की अदालत ने शिवाजीनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत चार आरोपितों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 175(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला वाहन जब्ती, मारपीट एवं नकदी व सामान हड़पने के आरोप से जुड़ा है। इस संबंध में अभियोगी पक्ष के अधिवक्ता अमृत आनंद एवं मनोज कुमार ने बताया कि दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पवरा निवासी अभिषेक कुमार ने गत वर्ष दिसंबर माह में न्यायालय में परिवाद पत्र दाखिल किया था। परिवाद में शिवाजीनगर बीडीओ आलोक कुमार, प्रखंड कर्मी प्रभात कुमार, शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के परसा निवासी संतोष कुमार, रोसड़ा निवासी राहुल कुमार तथा दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित बनाया गया था। यह भी पढ़ें- प्रबंधक को पीटने वाले आरोपी ने भी बीएओ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.