संतकबीरनगर, फरवरी 27 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पौली ब्लॉक की महिला बीडीओ श्वेता वर्मा और भाजपा के पौली मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह के बीच उपजे विवाद से जिले की सियासत गरम हो गई। बीडीओ और भाजपा नेता ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ा, वहीं पुलिस ने दोनों की तहरीर पर बीडीओ-सचिव और भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी सचिव की तहरीर पर केस दर्ज नहीं किए जाने से नाराज होकर सभी नौ ब्लॉकों और विकास भवन में कामकाज ठप करा कर प्रदर्शन किया। पौली बीडीओ श्वेता वर्मा का आरोप है कि वह 24 फरवरी 2026 को ब्लॉक मुख्यालय पर एसआईआर यानि विशेष प्रमाढ़ पुनरीक्षण का कार्य अपने चैंबर में कर रही थी। उसके बाद वह सहायक विकास अधिकारी कार्यालय पहुंची। उसी दिन अमौली के रहने वाले अरविंद सिंह ने राशन कार्ड से संबंधित एक प्रार्थना पत्र दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.