बीडीओ व थानेदार ने चलाया नशा मुक्ति अभियान
देवघर, जून 13 -- करौं। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में बीडीओ ऋषि राज व थाना प्रभारी दीपक किशोर भारती ने प्रखंड के बुढ़वाटांड़ गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाया। बीडीओ व थाना प्रभारी दीपक किशोर भारती ने ग्रामीणों से कहा कि नशा नहीं करें। नशा से शारीरिक हानि के अलावे परिवार बिखरने का डर रहता है। अभियान में प्रशासन का हरसंभव सहयोग देने का काम करें, ताकि प्रखंड से नशा पूर्ण रूप से हटाया जा सके। प्रखंड व थाना क्षेत्र से हर हाल में नशा हटाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं को भी अधिकारी द्वारा बारी-बारी जानने का प्रयास किया। कहा कि नशा समाज के लिए कुरीति है। इसे हटाकर ही सभ्य समाज में जीवन-यापन कर सकते हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों को नशा मुक्ति अभियान के लिए शपथ दिलायी गयी। मौके पर पुलिस अधिकारी रामबचन सिंह, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.