गौरीगंज, जनवरी 7 -- संग्रामपुर। बुधवार को थानाध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह व खंड विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह ने बैठक कर ग्रामीण विकास, कानून व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के समन्वय को लेकर चर्चा की। इसमें प्रमुख बिंदु विकास कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, विवाद समाधान और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच तालमेल बिठाकर ग्रामीण विकास और कानून व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने पर चर्चा हुई। एसआई राजेश सिंह व ब्लॉक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.