गढ़वा, मई 27 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार को बुधवार को प्रखंड सभागार में सादे समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण हजारीबाग जिले में जिला पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर हुआ है। लगभग तीन वर्षों तक प्रखंड में बीडीओ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के साथ-साथ विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विदाई समारोह में सम्मान उनके कार्यकाल में कई सरकारी योजनाओं का सफल संचालन हुआ। उससे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने बीडीओ के कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें एक कर्मठ और मिलनसार अधिकारी बताया। अंचल अधिकारी गौतम कुमार लकड़ा ने कहा कि बीडीओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में प...