गाजीपुर, जून 4 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) यशवंत राव के देवरिया जनपद स्थानांतरण पर गुरुवार को ब्लॉक सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय ने की। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, सचिवों, सफाईकर्मियों सहित ब्लॉक कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय ने कहा कि यशवंत राव ने सरल, मिलनसार और कर्मठ अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए विकास कार्यों को गति दी तथा सभी कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखा। कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल के अनुभव साझा किए और कुछ वक्ताओं ने गीतों के माध्यम से शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में एडीओ संजय सिंह, अशोक राय, पूजा सिंह, निशा मौर्य, प्रीति यादव, सुरेंद्र य...