देवघर, अगस्त 24 -- देवघर प्रतिनिधि बिहार के मुजफ्फरपुर बीडीओ राकेश कुमार की देवघर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक की पत्नी जूली प्रसाद के फर्दबयान के आधार पर वैद्यनाथधाम ओपी में हुए बयान दर्ज के आधार पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। फर्दबयान में जूली प्रसाद ने चार लोगों पर मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। फर्दबयान के अनुसार जूली प्रसाद, पति- राकेश कुमार, निवासी प्रोफेसर कॉलोनी ऊपर बिलासी पश्चिम भाग, हरिओम निवास, थाना नगर, देवघर ने 21 अगस्त की रात करीब 11 बजे सदर अस्पताल के बरामदे में पुलिस के समक्ष बयान दिया। बताया कि उनके पति राकेश कुमार मुजफ्फरपुर समाहरणालय जाने के लिए 21 अगस्त को शाम करीब 4 बजे अपनी बाइक संख्या बीआर-07-एकक्यू-8132 से जसीडीह रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे।...