देवघर, अगस्त 25 -- देवघर प्रतिनिधि। बिहार के मुजफ्फरपुर बीडीओ राकेश कुमार की मौत से जुड़े मामले की जांच अब तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी आगे बढ़ाई जाएगी। पुलिस मृतक बीडीओ के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड के माध्यम से पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटेगी। घटना से पहले और बाद में बीडीओ के मोबाइल से किन लोगों से बातचीत हुई, कितनी देर बातचीत हुई तथा घटना के समय मोबाइल की लोकेशन क्या थी, की भी जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- बीडीओ मौत मामले में चार पर हत्या की प्राथमिकीजांच की प्रक्रिया सीडीआर के विश्लेषण से मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तीन थानों की पुलिस सहयोग करेगी। नगर के अलावा रिखिया और मोहनपुर थाना पुलिस भी जांच टीम के साथ समन्वय बनाकर काम करेगी। तीनों थाना क्षेत्रों से जुड़े स...