बीडीओ मौत प्रकरण : पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा
देवघर, अगस्त 23 -- देवघर प्रतिनिधि। मोहनपुर निवासी बिहार के बीडीओ राकेश कुमार चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में नगर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के बाबत हत्या से संबंधित आवेदन मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास रहने वाले लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास की स्थिति, आने-जाने वाले रास्तों और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी जांच की। इस दौरान स्थानीय लोगों से घटना के समय व आसपास की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटायी गयी। वहीं, मृतक के पास से मोबाइल फोन और पर्स बरामद नहीं होने के कारण पुलिस उस बिंदु की भी जांच कर बरामदगी का प्रयास कर रही है。 यह भी पढ़ें- बीडीओ मौत मामले में पत्नी का चार पर हत्या का आरोपस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.