दुमका, मई 27 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड सभागार में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत बीडीओ अजफर हसनैन की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पर्यवेक्षक एवं बीएलओ उपस्थित थे। इस मौके पर बीडीओ ने उपस्थित पर्यवेक्षक एवं बीएलओ को बताया कि मसलिया में कुल 96433 मतदाता है। जिसका छियासी प्रतिशत मैपिंग हो चुका है। बाकी 14262 मतदाता का मैपिंग किया जाना है। सभी बीएलओ 30 जून से 29 जुलाई तक घर घर जाकर निरीक्षण करते हुए मैपिंग कार्य किया जाना है। उसका रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय में जमा करना है। इनमें बाकी बचे अनमेपिंग मतदाताओं का दावा आपत्ति की सुनवाई 4 अगस्त से 5 सितंबर कर जिला निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में किया जाना है। यह भी पढ़ें- अनमैप्ड मतदाता सूची का निरीक्षण करने का निर्देश बीडीओ ने आगे बताया कि जनस...