बीडीओ बनी अनामिका सिंह का धानी में हुआ जोरदार स्वागत
महाराजगंज, अप्रैल 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। यूपी पीसीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण करके बीडीओ का पद हासिल करने वाली धानी ब्लाक के ग्राम सभा कोइलाडाड निवासी किसान अरविंद सिंह की बेटी अनामिका सिंह पहली बार धानी पहुंची। घर आगमन पर धानी बाजार में उसका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता छट्ठू सिंह ने किया था।ग्रामीणों ने धानी बाजार पहुंचने पर अनामिका का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अनामिका ने पीसीएस अफसर बनकर यह दिखा दिया कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है, बल्कि कठिन परिश्रम और लगन के बल पर लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। अनामिका ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और स्वयं के द्वारा किए मेहनत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.