बीडीओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप, किसानों ने शुरू किया धरना
बिजनौर, जून 22 -- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की मासिक पंचायत सोमवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। पंचायत में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने निराश्रित पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान से निजात दिलाने, सिंचाई व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नहरों में पानी छोड़े जाने तथा गांवों में नियमित रूप से सफाई कर्मचारियों की तैनाती कर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की। पंचायत के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने आरोप लगाया कि समस्याओं के समाधान को लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सी.पी. पांडे से वार्ता करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं सुना और संगठन के पदाधिकारियों व किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया। यह भी पढ़ें- बीडीओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप, किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.