कटिहार, फरवरी 10 -- बरारी,संवाद सूत्र जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने 90 गरीब,भूमिहीन,निसहाय एवं दिव्यांग महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया। बीडीओ ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को चिह्नित कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर कृषि पदाधिकारी मोनी कुमारी, जीविका के बीपीएम संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.