बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। सोनमा उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने सोमवार को किया। उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना, विद्यालय स्वच्छता, पेयजल आदि की जांच की। शिक्षकों उपस्थिति पंजी, छात्र उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। बीडीओ सह बीईओ ने कहा कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं ठीक हैं। उन्होंने शिक्षकों को ईमानदारीपूर्वक कार्य करने व बच्चों को ठीक से पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर मनोयोग से पढ़ाई-लिखाई करने की नसीहत भी दी। विद्यालय की सजावट, परिसर की सफाई तथा बच्चों सहित शिक्षकों के अनुशासन की प्रशंसा की। इस दौरान प्रधानाध्यापक आशुतोष झा, सुमंत कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे। विद्यालय निरीक्षक के बाद बीडीओ सोनमा रेलवे गुमटी के समीप हाट लगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.