कानपुर, अप्रैल 21 -- डेरापुर। बीडीओ विश्राम सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समूह की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद बीएमएम संगीता कुशवाहा से समूह गठन में तेजी लाने के निर्देश देते हुए निष्क्रिय समूह को सक्रिय करने की बात कही। साथ ही उचित दर विक्रेताओं के दुकान पर जाकर महिलाओं के आधार कार्ड लेकर उनको पुराने समूह में जोड़ने का काम करें। इस दौरान एडीओ आईएसबी मनोज कुमार,कंप्यूटर ऑपरेटर अवधेश कुमार,लेखाकार सोनेलाल संखवार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...