मिर्जापुर, जनवरी 6 -- हलिया। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ने ग्राम सचिवों, कोटेदारों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि राशन कार्डधारक परिवारों की महिलाओं को समूहों से जोड़कर रोजगार से जोड़ा जाए। बीडीओ ने सचिवों से बीएलओ के साथ मिलकर मतदान केंद्रों की मैपिंग शीघ्र पूरी कराने तथा केंद्रों तक पहुंच मार्ग, पेयजल और बिजली की व्यवस्था का निरीक्षण कर एक माह में कार्य पूर्ण कराने को कहा। मुख्यमंत्री आवास योजना में पहली किस्त के बाद दूसरी किस्त समय से लाभार्थियों के खातों में भेजने के निर्देश दिए, ताकि आवास निर्माण तेजी से हो सके। गौशालाओं में हरा चारा, पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और भूसे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही मनरेगा, आरआरसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.