दुमका, मार्च 13 -- रानेश्वर। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा शुक्रवार को इलाके में खराब गत छह महीने से खराब पड़ी जलमीनार का जायजा लिया। इस दौरान सादीपुर पंचायत के निमबनी एवं जयपहाड़ी गांव में बना जलमीनार समेत सुखजोड़ा पंचायत के लताबनी एवं तोकीपुर जलमीनार के अलावे कुचियाडाली एवं वनबारी गांव के जलमीनार का जायजा लिया गया। वनबारी के ग्रामीणों ने बताया कि रात की किसी ने जलमीनार की मोटर खोल लिया है। इस पर बीडीओ ने पंचायत सचिव को आवश्यक कार्रवाई की निर्देश दिया। जबकि अन्य जल मीनार की मरम्मती को लेकर स्टीमेट तैयार करने की निर्देश दी गई। मौके पर जेई,पंचायत सचिव समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...