गुमला, मार्च 16 -- विशुनपुर। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बीडीओ सुलेमान मुंडरी ने स्वंय रक्तदान कर किया। उनके इस कदम से उपस्थित लोगों में उत्साह बढ़ा और कई लोगों ने रक्तदान के लिए आगे आकर भाग लिया। शिविर का आयोजन बीडीओ और सीएचसी प्रभारी सोनाली डेजी मिंज के नेतृत्व में किया गया। जिसमें कुल 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्त संग्रह के लिए ब्लड बैंक गुमला की टीम मौजूद रही। टीम में लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार मिश्रा, सुनील कुमार सहित अन्य कर्मियों ने प्रक्रिया पूरी की।बीडीओ ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...