चक्रधरपुर, दिसम्बर 31 -- बंदगांव,संवाददाता। बंदगांव प्रखंड सभागार में महिला मेठों को बीडीओ भीषम कुमार ने आईडी कार्ड और साड़ी देकर सम्मानित किया। मौके पर बीडीओ ने सभी मेठों को सक्रिय रूप से विकसित भारत जी राम जी में कार्य करने का निर्देश दिया। एनएमएमएस एप्प के माध्यम से योजनाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए जानकारी दी। महिला मेठों को अपने कार्य से गांव, पंचायत एवं स्वयं को सशक्त बनाने को कहा। प्रमुख पीटर घनश्याम तियु ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। आज की महिला सभी कार्य करके आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मौके पर कृषि पदाधिकारी लाल सिंह भूमिज, रंजीत भेंगरा, राजो महतो, लक्षुराम मुंडरी, निश्चल तिग्गा समेत अन्य मेठ उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.