चतरा, दिसम्बर 23 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि । बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ चंद्रदेव प्रसाद ने मंगलवार को जबड़ा पंचायत अंतर्गत संचालित मनरेगा योजना और विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र बिरहोर टोला, आंगनबाड़ी केंद्र जबड़ा एवं आंगनबाड़ी केंद्र सीरियाटांड़ भाग 1 शामिल है। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र बिरहोर टोला एवं आंगनबाड़ी केंद्र जबड़ा मे सेविका अनुपस्थित पाई गई। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बिना अनुमति के सेविकाओं की अनुपस्थिति, साफ-सफाई का नहीं होना एवं बच्चों की अनुपस्थिति को देखकर नाराजगी जताई और उपस्थित कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय जबड़ा और पंचायत में संचालित मनरेगा योजना एवं आवास योजना का भौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.