बीडीओ ने बैठक में सचिवालय की साफ-सफाई करने का दिया निर्देश
दुमका, मार्च 26 -- रानेश्वर। प्रतिनिधि रानेश्वर प्रखंड मुख्यालय परिसर के बीडीओ कार्यालय कक्ष में बुधवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान पंचायत सचिव को कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही निर्देश दिया गया कि सचिवालय की साफ सफाई युद्ध स्तर पर कराई जाए। पंचायत सचिवालय में योजना पंजी,रोकड़ पंजी,भंडार पंजी,उपस्थिति पंजी की अद्यतन संधारण का निर्देश दिया गया। जांच के दौरान पंजी संधारण में गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी सचिव को दी गई। वहीं गर्मी को देखते हुए पंचायत में खराब पड़े चापाकल एवं जलमीनार को 15 वित्त आयोग से प्राप्त राशि से नियमानुसार मरम्मत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जर्जर शौचालय की सूची जेई को उपलब्ध करा दी गई और प्राक्कलन तैयार कर शौचालय की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.