पाकुड़, मार्च 24 -- पाकुड़िया। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मणिकांत कुमार तिवारी, तारकेश्वर भगत एवं अचिंत कुमार दास सहित प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी डीलरों से किरासन तेल की आवश्यकता से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही मार्च 2026 माह के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) एवं ग्रीन कार्ड के तहत खाद्यान्न वितरण, धोती-साड़ी वितरण, नमक वितरण तथा ई-केवाईसी की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशि...