चतरा, अप्रैल 18 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की बरवाडीह पंचायत के बरवाडीह गांव के शनिवार को शीतलपुर बिरहोर टोला में ग्राम सिंघानी विकास समिति के तत्वाधान में बीडीओ सह सीओ उदल राम के नेतृत्व में मच्छरदानी का वितरण किया गया। बीडीओ ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मच्छरों और कीड़े मकोड़े से बचने के लिए कई बिरहोर परिवारों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया है। इसके अलावा इससे पहले सिंघानी पंचायत के विभिन्न मुहल्ले में भी मच्छरदानी का वितरण किया गया है। वहीं ठंड में दर्जनों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा चुका है। मौके पर ग्राम सिंघानी विकास समिति के अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद कुमार दांगी ने बताया कि अभी और भी गरीब व असहाय लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया जायेगा। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी में मिलने वाली पोशाक की गुणवत्ता पर उठे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.