बीडीओ ने बिरसा कृषि रथ को किया रवाना
चक्रधरपुर, जुलाई 3 -- चक्रधरपुर। किसानों को आधुनिक खेती, नई कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित बिरसा कृषि रथ को गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से रवाना किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी ने हरी झंडी दिखाकर रथ को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए रवाना किया। बिरसा कृषि रथ निर्धारित रुट चार्ट के अनुसार गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेगा। रथ में एलईडी वीडियो स्क्रीन लगाई गई है, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री किसानों के हित में संचालित योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो, एटीएम राजकुमार महतो सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बीडीओ ने बिरसा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.