पीलीभीत, जनवरी 8 -- अमरिया। ब्लॉक सभागार में बुधवार को फैमिली आईडी योजना को लेकर खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बीडीओ ने फैमिली आईडी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि लक्ष्य के अनुसार एक सप्ताह में फैमिली आईडी बनाने का कार्य पूरा किया जाए। खंड विकास अधिकारी चर्चा करते हुए बताया कि यह योजना नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत हर परिवार को एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचेगा। बीडीओ ने सभी पंचायत सहायकों एवं सचिवों को अपने क्षेत्रों में फैमिली आईडी से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा है, जिससे इस योजना से जरूरतमंद परिवारों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। बैठक में एडीओ पंचायत अतुल कुमार, ग्राम पंचायत सचिव मानेंद्र गंगवार...