बाराबंकी, मई 13 -- जैदपुर। हरख ब्लाक के ग्राम मेंहदीपुर में बुधवार को बीडीओ प्रीती वर्मा ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की साफ- सफाई व्यवस्था, अभिलेख और बच्चों को दोपहर में मिलने वाले एमडीएम की जांच की। बच्चों को मिलने वाले दूध को भी चेक किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की संख्या कम देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि स्कूल में बच्चों की सख्ंया को पूरी कराया जाए। इस दौरान एडीओ आईएसबी आलोक कुमार, अवर अभिंयता केपी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...